अक्षय कुमार की नई रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म ‘Housefull 5’ ने बॉक्स ऑफिस पर बहुत ही शानदार शुरुआत की है। 6 जून 2025 को रिलीज़ की गई इस फिल्म ने पहले ही दिन 23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जिसके साथ ही यह वर्ष 2025 की तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वाली हिंदी फिल्म बन गई है। ये फिल्म ‘छावा’ (31 करोड़ रुपए) और ‘सिकंदर’ (26 करोड़ रुपए ) के बाद तीसरे नंबर पर सब से ज्यादा कमाई वाली कमाई वाली फिल्म बन चुकी है।
फिल्म की विशेषताएँ
‘Hoisefull 5’ की एक सब से बड़ी विशेषता यह है कि इसे दो संस्करणों में रिलीज़ किया गया है। जिसमें ‘Housefull 5A’ और ‘Housefull 5B’ शामिल हैं। दोनों संस्करणों में अलग-अलग क्लाइमेक्स हैं, जिससे दर्शकों को एक नया अनुभव मिल रहा है। ‘Housefull 5A’ की थिएटरों में ऑक्यूपेंसी दर 28.88% रही, जबकि ‘Housefull 5B’ की 16% रही।
स्टार कास्ट और कहानी
फिल्म में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, जैकलीन फर्नांडीज़, सोनम बाजवा, नरगिस फाखरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर जैसे बेहतरीन कलाकार हैं। यह कहानी एक लग्जरी क्रूज़ के ऊपर आधारित है, यहाँ एक अरबपति की मृत्यु के बाद तीन लोग सामने आते हैं, जिससे हास्य और भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है जो कि लोग बहुत ही ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन
इस फिल्म ने पहले ही दिन 23 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। जो कि ‘Housefull 4’ की ओपनिंग से अधिक है। हालांकि, यह ‘छावा’ और ‘सिकंदर’ की ओपनिंग से पीछे रही। लेकिन फिल्म की स्टार्टिंग बुकिंग ₹3.88 करोड़ रही, जो दर्शकों की उत्सुकता को दर्शाती है।
प्रतिक्रिया
फिल्म को मिश्रित समीक्षाएँ मिली हैं। कुछ दर्शकों ने इसकी हास्य शैली की सराहना की, जबकि अन्य ने इसे अत्यधिक और भ्रमित करने वाला बताया। फिर भी, फिल्म की मजबूत स्टार कास्ट और फ्रैंचाइज़ी की लोकप्रियता ने इसे एक सफल शुरुआत दिलाई है।
निष्कर्ष
‘Housefull 5‘ ने अपने पहले दिन की कमाई और अनूठी प्रस्तुति के साथ बॉक्स ऑफिस पर प्रभावशाली शुरुआत की है। यदि यह प्रवृत्ति जारी रहती है, तो फिल्म आने वाले दिनों में और भी बड़ी सफलता प्राप्त कर सकती है।
होमपेज: यहाँ क्लिक करें।

